Gujarat Elections 2022: गुजरात की चुनावी रैली में 'औकात' की गूंज | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 21 Nov 2022 10:34 PM (IST)

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (21 नवंबर) को कई दिग्गजों ने राज्य में हुंकार भरी. एक तरफ पीएम मोदी (PM Modi) ने बीजेपी की ओर से मैदान संभालते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाली और राज्य में पहली चुनावी रैली की. आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी सोमवार को गुजरात में रहे.