पूर्व पाक PM Nawaz Sharif का बड़ा बयान, IMRAN KHAN देशद्रोही हैं
ABP News Bureau | 04 Apr 2022 08:32 AM (IST)

पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने इमरान पर कल जमकर हमला बोला था. नवाज ने इमरान को देशद्रोही तक कह दिया था. नवाज ने कहा था कि इमरान खान ने कानून को रौंदा, इमरान खान ने संविधान का अपमान किया है, उनके लिए देश से पहले उनका अहंकार है, संविधान का अपमान याद रखा जाएगा. नवाज शरीफ के मुताबिक इस साजिश में शामिल सभी देशद्रोही हैं