Delhi Shraddha Case: श्रद्धा मर्डर केस में 'एंगल'...मर्डर का 'प्रॉपर्टी कनेक्शन'? | ABP News
ABP News Bureau | 26 Nov 2022 09:01 PM (IST)

श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ी कोई नई बात रोजाना सामने आ रही है. इस बीच आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) को शनिवार (26 नवंबर) को साकेत कोर्ट (Saket Court) में पेश किया जाएगा. आफताब की पुलिस रिमांड को कोर्ट ने 22 नवंबर को चार दिन और बढ़ा दिया था, जो आज खत्म हो रही है. कोर्ट ने बढ़ाई गई पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने का निर्देश दिया था.