Breaking: चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, हिमांशु व्यास ने पार्टी से दिया इस्तीफा
ABP News Bureau | 05 Nov 2022 01:59 PM (IST)

गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया है. हिमांशु व्यास ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है. अब वह बहुत जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. हिमांशु व्यास सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि वह दोनों बार बीजेपी प्रत्याशी से हार गए थे. हिमांशु व्यास को सैम पित्रोदा का करीबी माना जाता है.