INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला से हटाएंगे ज्ञानेश- विपक्ष की जंग कब तक शेष! | ABP
एबीपी न्यूज़ | 01 Nov 2026 10:29 PM (IST)

इंडिया गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली कर रहा है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका समेत कई नेता एक ही बस में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे. गठबंधन की रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. रैली में विपक्षी दलों की भागीदारी, चुनाव आयोग और एसआईआर के मुद्दे के साथ-साथ कारोबारियों की चिंताओं को लेकर अलग-अलग नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है और उसे रैली के लिए आमंत्रित भी नहीं किया गया है. वहीं, भाजपा और जदयू के नेताओं ने रैली को सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष की बेचैनी करार दिया है. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने रैली को बड़ा बताते हुए कहा कि इसमें देशभर से लोग शामिल होंगे.