Bihar Hooch Tragedy: बिना पोस्टमार्टम के जला दी गईं लाशें
ABP News Bureau | 18 Dec 2022 08:59 AM (IST)
बिहार शराबकांड में abp न्यूज़ की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सबसे ज्यादा मौत वाली छपरा के मिसरक की बहरौली ग्राम पंंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने abp न्यूज़ को बताया कि लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के ही लाशें जला दी। अजीत सिंह ने ये भी बताया कि सबको पता था कि शराब बिक रही है, शिकायत भी हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मिसरक की गंगौली ग्राम पंचायत की मुखिया ज्ञानती देवी के पति परमात्मा मांझी ने खुलासा किया है कि लोगों ने डर के मारे खुद ही लाशें जला दी। मांझी के मुताबिक मरने वालों की संख्या ज्यादा है। मुआवजा नहीं मिलना था इसलिए भी लाशें जला दी गई।