Amritpal Singh गैंग को लेकर बड़ा खुलासा, पंजाब में जेल पर हमले की आशंका थी-सूत्र | ABP News
ABP News Bureau | 24 Mar 2023 08:44 AM (IST)

Haryana News: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाशी में पंजाब पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया है कि, 'अमृतपाल सिंह को आखिरी बार हरियाणा देखा गया था. हमने बलजीत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. अमृतपाल कुरुक्षेत्र में इस महिला के घर में रुका था और यह लोग पिछले 2.5 साल से संपर्क में थे.'