Adani Row: हिंडनबर्ग ने ट्वीट कर दी बड़े दावे की जानकारी, कहा- 'जल्द एक और बड़ी रिपोर्ट आएगी'
ABP News Bureau | 23 Mar 2023 08:47 AM (IST)
HindenBurg Report After Adani Group: हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद एक नई रिपोर्ट लाने के संकेत दिए हैं. शॉर्ट सेलिंग फर्म ने जानकारी दी है कि जल्द ही एक और रिपोर्ट आने वाली है और इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा. हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कई आरोप लगाए थे.