Indi Alliance: सपा को उनके सहयोगी ने दी सलाह, 'अखिलेश कर लें ये काम वरना...'
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Jan 2024 07:32 PM (IST)
समाजवादी पार्टी अब बीजेपी (BJP) के खिलाफ बने इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन गई है. लेकिन ये बात सपा के सहयोगियों को रास नहीं आ रही है. खास तौर पर महान दल (Mahan Dal) प्रमुख केशव देव मौर्य ने खुलकर कांग्रेस (Congress) का विरोध करना शुरू कर दिया है. केशव देव मौर्य बीते कई दिनों से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को कांग्रेस का साथ छोड़ने की सलाह दे रहे हैं.