Rajya Sabha में आज AAP सासंद ने उठाया Delhi में गायब हो रहे बच्चों का मामला । People Missing Case
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2026 की शुरुआत बेहद चिंताजनक रही है. दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़ 1 से 15 जनवरी 2026 के बीच 800 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं. यानी लगभग हर रोज़ 50 से ज्यादा लोग बिना किसी सूचना के गायब हो रहे हैं. इन लापता लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां गायब हुई हैं. कुल मामलों में से लगभग 63% इसी श्रेणी के लोग हैं, बाकी पुरुष और लड़के हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि राजधानी में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है.दिल्ली में लापता मामलों का यह सिलसिला नया नहीं है. बीते वर्षों के ज़िपनेट (Zonal Integrated Police Network) जैसे पुलिस डेटाबेस के आंकड़े बताते हैं कि 2015 से 2025 तक लाखों लोग लापता दर्ज हुए हैं और उनमें से सैकड़ों का आज भी पता नहीं चला है.



























