Bihar में जीतनराम मांझी ने बीजेपी और नीतीश की बढ़ाई चिंता, शाह से मिले दोनों डिप्टी सीएम । Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 04 Feb 2024 06:10 PM (IST)
दिल्ली में आज देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की. इस दौरान तीनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा हुई. बता दें कि एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी चर्चा हो रही है. अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया है.