✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बेंगलुरू में फ्री टिकट नहीं मौत बांटी गई !

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  05 Jun 2025 10:40 PM (IST)
ABP News

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत का मामला कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचा. सरकार के वकील ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में जांच कर रहे हैं जिससे कि पता लगाया जा सके कि आखिर चूक कहां हुई है. राज्य सरकार के वकील ने कहा कि पुलिस ने अपनी तरफ से शहर भर में पूरे इंतजाम किए थे, लेकिन अचानक के स्टेडियम के बाहर करीब ढाई लाख लोग पहुंच गए. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 56 लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों में 5 महिलाएं और छह पुरुष हैं. कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मामालों का sop तैयार रहना चाहिए. जिस पर सरकार के वकील ने कहा कि यही कोशिश की जा रही है कि भविष्य में इस तरीके की घटना दोबरा न हो. कोर्ट ने सवाल पूछा कि क्या जितनी एंबुलेंस की जरूरत थी उतनी संख्या में थी. वकील ने कहा कि जितनी संख्या में एंबुलेंस की जरूरत थी उतनी तो नहीं थी. सरकार के वकील ने कहा, "स्टेडियम की क्षमता 30,000 से 35,000 लोगों की थी जबकि स्टेडियम के बाहर ढाई लाख लोग मौजूद थे. हर कोई अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि अंदर की एंट्री फ्री थी. इस घटना के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मजिस्ट्रेट जांच चल रही है 15 दिनों में रिपोर्ट सामने आ जाएगी. जिन 11 लोगों की मौत हुई है वह सभी स्टेडियम के बाहर हुई है. प्रमुख तौर पर तीन गेटों के सामने बहुत भीड़ आ चुकी थी. हालांकि स्टेडियम में कुल 21 गेट हैं."

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • बेंगलुरू में फ्री टिकट नहीं मौत बांटी गई !

TRENDING VIDEOS

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट10 Hour ago

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive11 Hour ago

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने12 Hour ago

59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत13 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.