सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 10 Oct 2026 08:24 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 1500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. कनॉट प्लेट के हनुमान मंदिर के पास पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह को भी पुलिस ने डिटेन किया है. इससे पहले ममता बनर्जी और कई टीएमसी सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था.