घर पर ताला लगा गायब हुआ IAS Pooja Khedkar का परिवार
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 Jul 2024 01:47 PM (IST)
IAS Pooja Khedkar Video: महाराष्ट्र की विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद में दर्ज मामले के संबंध में पुणे पुलिस उनसे संपर्क नहीं कर पाई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इस मामले में जानकारी दी है. आईएएस पूजा खेडकर की मां का वीडियो हुआ था वायरल भूमि विवाद को लेकर कथित तौर पर बंदूक से कुछ लोगों को धमकाते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक टीम शहर के बानेर रोड स्थित मनोरमा के बंगले का दौरा कर रही है, लेकिन उनका पता नहीं लगा पाई है.