Humayun Kabir Cow Sacrifice Statement: बंगाल की सियासत में नया विवाद खड़ा | Breaking |
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 21 May 2026 01:46 PM (IST)

बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल की सियासत में नया विवाद खड़ा हो सकता है। दरअसल, आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ और विधायक हुमायूं कबीर ने गाय की कुर्बानी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है, जो राजनीतिक तापमान बढ़ा सकता है। हुमायूं कबीर ने कहा कि कुर्बानी तो 1400 साल पहले से हो रही है और जब तक दुनिया रहेगी, तब तक कुर्बानी होती रहेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोई भी कुर्बानी को नहीं रोक सकता है।