EXIT POLL के बाद शेयर बाजार में भारी तेजी, प्री ओपनिंग में हुई 2000 अंकों की उछाल | Breaking News
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 03 Jun 2024 09:46 AM (IST)
ABP News: एग्जिट पोल के बाज आज बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार...सेंसेक्स में करीब 2 हजार अंकों की उछाल तो निफ्टी में भी बढ़त...बीएसई के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने नए कीर्तिमान बनाए हैं. सेंसेक्स ने 27 मई 2024 को पहली बार 76,000 का आंकड़ा पार किया. उधर, निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 23110 के आंकड़े से ऊपर निकल गया. ग्लोबल मार्केट में आए उछाल और लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निवेशकों के पॉजिटिव रुख के चलते स्टॉक मार्केट लगातार ऊपर ही जा रहा है. निफ्टी मिडकैप भी पहली बार 53000 के लेवल के पार निकल गया है. बैंक निफ्टी भी अपने ऑलटाइम हाई के बेहद करीब पहुंचा था.