Flood Crisis: देखिए बाढ़ से Uttarakhand और Himachal में अब कैसे हैं हालात ? | Weather
ABP News Bureau | 19 Jul 2023 10:34 AM (IST)

पहाड़ों में आफत की बारिश लगातार जारी है. बारिश के कारण हालात-अस्त व्यस्त हो गये हैं. नदी-नाले उफान पर हैं. अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है. घाट किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ की आशंका है. अलर्ट रहने के साथ ग्रामीणों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है. नदी किनारे स्थित घाटों पर तीर्थ यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही को बैन कर दिया गया है.