अंधेरा हटा, सूरज निकला, कमल खिला...8 साल में बदल गई देश की सियासत
ABP News Bureau | 06 Apr 2022 09:36 PM (IST)

आज बीजेपी 42 साल की हो गई। 42 साल में पार्टी ने तमाम उतार चढ़ाव देखे। दो सीटों पर सिमट जाना देखा तो दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आना देखा। जिस वक्त बीजेपी जीरो से नई शुरुआत कर रही थी, उसी वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी में शामिल हुए। दोनों ने एक दूसरे को चुनौतियों की कसौटी पर आजमाया। दोनों खरे उतरे और आज दोनों अपनी कामयाबियों के एवरेस्ट पर खड़े हैं।