UP Election 2022: गृहमंत्री Amit Shah की आज अयोध्या में जनसभा, राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण भी करेंगे
ABP Live | 31 Dec 2021 07:52 AM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह की आज अयोध्या, संतकबीर नगर और बरेली में जनसभा होगी। सुबह 10 बजे के बाद रामलला का दर्शन और राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण करेंगे। अमित शाह की दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या और दोपहर 2 बजे संतकबीर नगर में जनसभा होगी। शाम 4 बजे बरेली के कुतुबखाना चौराहे से पटेल चौक तक रोड शो करेंगे।