Holi 2022: होली पर उज्जैन महाकाल की हुई विशेष आरती
ABP News Bureau | 18 Mar 2022 07:32 AM (IST)

विश्व भर में सबसे पहले उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में होलिका (Holika) दहन होता है. गुरुवार को भी होलिका दहने के बाद संध्या कालीन आरती हुई और होली (Holi) पर्व की शुरुआत हो गई है. भक्त और भगवान के बीच जमकर गुलाल उड़ा. महाकालेश्वर मंदिर में होली खेलने के लिए देशभर के श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं.