Mumbai में फिर हिट एंड रन का मामला, वर्सोवा बीच पर कार सवार ने रिक्शा चालक को कुचला | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Aug 2024 11:45 AM (IST)
Mumbai Hit And Run Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बार फि हिट एंड रन का मामला सामने आया है. खबर है कि मुंबई के वर्सोवा बीच पर सो रहे 36 वर्षीय रिक्शा चालक को एक कार ने कुचल दिया. इस हादसे के बाद फरार मोटर चालक सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है. दोनों के ब्लड सैंपल प्रयोगशाला में टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं. मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को पांच दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया. देखिए पूरी अपडेट एबीपी न्यूज पर.