Himachal Pradesh Election 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए जानिए Congress की क्या है रणनीति ?
ABP News Bureau | 14 Oct 2022 06:40 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा. 12 नवंबर को मतदान (Voting) होगा और 8 दिसंबर को काउंटिंग (Counting) होगी. चुनाव के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और 29 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं.