Arvind Kejriwal की जमानत पर आज हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Jun 2024 10:44 AM (IST)
Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर आज हाई कोर्ट का फैसला आएगा. जस्टिस सुधीर कुमार जैन की अदालत दोपहर के करीब ढाई बजे फैसला सुना सकती है. दरअसल, ईडी ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ शुक्रवार (21 जून) को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इससे एक दिन पहले 20 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दी थी. हाई कोर्ट ने सुनवाई तक जमानत पर रोक लगा दी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया