Weather Update: Uttarakhand में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में भी हैं डरा देने वाले हालात | Flood
ABP News Bureau | 16 Aug 2023 08:37 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में कुदरत का कहर जारी है. भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में देशभर में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई हैं. भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं.