HEADLINES: Rahul Gandhi के बयान पर आज जवाब दे सकते हैं PM Modi | Parliament Session 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 02 Jul 2024 09:13 AM (IST)

HEADLINES: Rahul Gandhi के बयान पर आज जवाब दे सकते हैं PM Modi | Parliament Session 2024 Parliament Session 2024:कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद में दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पलटवार किया है. आरएसएस ने कहा कि हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ने संबंधी कांग्रेस नेता का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण पदों पर आसीन लोगों द्वारा हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है.’’उन्होंने कहा कि चाहे यह (स्वामी) विवेकानंद का हिंदुत्व हो या (महात्मा) गांधी का, यह सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है. अंबेकर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार विभाग के प्रमुख हैं.
.