Hathras Stampede Update: हाथरस भगदड़ हादसे पर DGP प्रशांत कुमार का बड़ा बयान | Breaking News

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  03 Jul 2024 10:13 AM (IST)
ABP News

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई. भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि घायलों की संख्या बहुत है.पुलिस तेजी से इस मामले में जांच करती दिख रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत भोले बाबा के मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक आयोजन के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.यह एफआईआर हाथरस के सिकंदराराऊ थाने में 2 जुलाई 2024 को रात करीब 10:18 बजे दर्ज हुई है. यह एफआईआर ब्रजेश पांडे नाम के शख्स ने दर्ज कराई है. मुख्य सेवादार देवप्रकाश जिस पर एफआईआर दर्ज हुई है, वह हाथरस के सिकंदराराऊ में दमदपुरा में रहता है.हाथरस की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अत्यंत दुखद और हद्यविदारक है...दोपहर 3-3.30 बजे घटना घटित हुई बताया जाता है...स्थानीय आयोजकों ने भोले बाबा के सत्संग के माध्यम से भक्त लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे.कार्यक्रम के बाद भक्तों द्वारा बाबा को छूने के क्रम में यह हादसा हुआ. जांच के लिए एक टीम बनाई गई है. प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने भी शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है. घटना की तह तक हम जाएंगे. समय घाव पर मरहम लगाने का है. साजिशकर्ताओं को और जिम्मेदार लोगों को उचित सजा दी जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Hathras Stampede Update: हाथरस भगदड़ हादसे पर DGP प्रशांत कुमार का बड़ा बयान | Breaking News

TRENDING VIDEOS

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs4 Hour ago

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)5 Hour ago

चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा !21 Hour ago

काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU22 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो