Haryana Election: Congress के साथ गठबंधन को लेकर Sandeep Pathak का बड़ा दावा | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 07 Sep 2024 03:23 PM (IST)
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं इस पर तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रही है. शुक्रवार को ये खबर सामने आई थी कि कांग्रेस और आम आप के बीच अलायंस को लेकर बात नहीं बन पा रही है. कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आप ने बड़ा दावा किया है..उन्होंने कहा कि हम सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार है...हमें कमजोर समझने वाले भविष्य में पछताएंगे. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस ने 32 नामों की सूची जारी की है.