CM Yogi के Gorakhpur से चुनाव लड़ने से समर्थकों में खुशी की लहर | UP Election
ABP News Bureau | 16 Jan 2022 11:05 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार का विधानसभा चुनाव गोरखपुर से लड़ेंगे. इस फैसले का ऐलान होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तो इसे योगी को घर भेजने वाली संज्ञा दे दी लेकिन योगी को गोरखपुर से उतारने के कई मायने हैं. कई सियासी मतलब हैं. आखिर क्या है योगी को गोरखपुर से लड़ाने का पूरा गणित और पूरी सियासत, देखिए.