Guwahati-Bikaner Express Derailed: जलपाईगुड़ी में बड़ा ट्रेन हादसा, बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी
ABP News Bureau | 13 Jan 2022 05:56 PM (IST)
उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में ट्रेन हादसा हुआ है. पटना की तरफ से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस (15633 (up)) की कई बोगियां बेपटरी हो गई. इस हादसे में कई जख्मी हो गए. राहत-बचाव कार्य जारी है.