गुजरात में BJP को झटका, बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी | Gujarat Election 2022
ABP News Bureau | 05 Nov 2022 01:52 PM (IST)

गुजरात में बीजेपी को झटका लगा है. गुजरात बीजेपी के नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. जल्द ही व्यास कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में जा सकते हैं. एक हफ्ते पहले ही जय नारायण व्यास अशोक गहलोत से भी मिले थे. इस्तीफा देने के बाद व्यास ने कहा है कि पाटन जिले के बीजेपी अध्यक्ष का रवैया ठीक नहीं है, जिले के एक गिरोह ने सब बिगाड़ दिया.