Union Budget 2024: सरकार बजट लाई...कांग्रेस की 'खटाखट' चढ़ाई ! Income Tax | Nirmala Sitharaman
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 23 Jul 2024 09:44 PM (IST)

निर्मला सीतारामन ने सातवीं बार बजट पेश किया... तो उनके पिटारे में छात्रों... युवाओं... किसानों... महिलाओं... और बुजुर्गों... यानी सबके लिए कुछ ना कुछ जरूर था... 80 करोड़ लोगों से जुड़ी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को भी 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया... यानि मुफ्त राशन अभी भी मिलता रहेगा... लेकिन इन सबके बीच खटाखट वाली सियासत एक बार फिर शुरू हो गई...कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार का ये बजट...कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का कॉपी-पेस्ट है...