Congress से मोहभंग, मोदीमोह पर बेबाक Ghulam Nabi Azad | Masterstroke
ABP News Bureau | 29 Aug 2022 10:31 PM (IST)

देश की सबसे पुरानी पार्टी, राजनीति का पावर सेंटर, देश पर सबसे लंबा शासन करने वाली पार्टी के पुराने नेताओं का मोहभंग क्यों हो रहा है। क्या ये मोदी पॉलिटिक्स का प्रभाव है या फिर कांग्रेस नेतृत्व की कमजोरी। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी नेताओं ने कहा था कि उनका रिमोट मोदी के हाथ में है। आज गुलाम नबी आजाद ने मीडिया से मोदीमोह और कांग्रेस से मोहभंग के बारे में लंबी बात की। गुलाम नबी ने जो बोला वो कांग्रेस नेतृत्व की कमजोर इच्छा शक्ति के बारे में बताता है और साथ ही ये भी कि कांग्रेस के भविष्य राहुल गांधी की टीम मोदी की फैन कैसे होती जा रही है।