Pakistan में जल्द हो सकते हैं आम चुनाव, Imran ने की संसद भंग करने की सिफारिश
ABP News Bureau | 03 Apr 2022 03:28 PM (IST)

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद इमरान खान ने देश के नाम संबोधन दिया. इमरान खान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने के लिए सलाह भेज दी है. चुनाव हों और लोग फैसला करें कि वो किसे चाहते हैं. बाहर से कोई साजिश और इस तरह के भ्रष्ट लोग इस मुल्क की तकदीर का फैसला न करें. उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी कौम को आज कहता हूं कि आप चुनाव की तैयारी करो. मुल्क से जो इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी वो आज फेल हो गई.