गंगा नदी उफान पर, Varanasi से Prayagraj तक गंगा का तांडव...डूब गए दोनों शहर !
ABP News Bureau | 30 Aug 2022 08:52 PM (IST)

संगमनगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना ने मिलकर तबाही का ऐसा तांडव मचाया है जिसकी तस्वीरें देखकर आप परेशान हो जाएंगे। खून पसीने की कमाई से सींचा गया मकान बाढ़ के पानी में इस तरह डूबा हुआ है मानो उसका कोई वजूद ही नहीं है.. हर तरफ गंगा यमुना के उफनते पानी का जल कर्फ्यू है... और इस कर्फ्यू में अपने घर की ऊपरी मंजिलों में कैद हो गए हैं लोग। इलाके में ना बिजली है ना पीने का पानी। और प्रयागराज में ऐसे हालात तब पैदा हुए हैं जब यूपी में बारिश ना के बराबर हुई है.. आज भारत की बात में हम आपको दिखाने जा रहे हैं गलियों में कैसे गदर मचा रही है गंगा।