Flood News: चीन से नेपाल तक...बारिश से बेहाल ! | Weather Update | ABP News | Rain Alert
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 14 Jul 2024 09:11 PM (IST)

ABP News: सैलाब बाहुबली... 360 डिग्री खलबली... इस वक्त आधा हिंदुस्तान बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है... कहीं मकान ढह रहे हैं तो कहीं इंसान सैलाब के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं...य़ूपी की तमाम नदियां खतरे के निशान पर है...तो बिहार की बदनाम नदियां डरा रही है... क्योंकि नेपाल से लगातार पानी आ रहा है... और अपने साथ सब बहाकर ले जा रहा है...देश का सबसे बड़ा सूबा कुदरत की चौतरफा मार झेल रहा है... कहीं बाढ़ का कहर है...तो कहीं बारिश की मुसीबत है...यूपी के 20 से ज्यादा जिले बाढ़ की कैद में है... गंगा, घाघरा, राप्ती जैसी नदियां सारी हदेें पार करने में लगी है...जिनके रास्ते जो आ रहा है... पानी में समा जा रहा है... कहीं पुल टूट रहे हैं तो कहीं सड़क धंस रही है... और सबको देख लोगों की सांस अटक रही है...