Elections: UP ATS के IG रहे Aseem Arun BJP में शामिल, Swatantra Dev बोले- दलित समाज में जाएगा संदेश
ABP News Bureau | 16 Jan 2022 11:55 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले पूर्व आईपीएस और यूपी एटीएस के आईजी रहे असीम अरुण आज बीजेपी में शामिल हो गए. वह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर मौजूद रहे.