✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ED की Raid के बाद भड़कीं Mamata Banerjee का ऐलान, पूरे बंगाल में आज TMC का प्रदर्शन !

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  08 Jan 2026 05:11 PM (IST)
ABP News

8 जनवरी 2026 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले को लेकर कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म IPAC के दफ्तर में छापेमारी की. IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर भी छापेमारी की गई है. यह रेड कोयला घोटाले के मामले में की जा रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी IPAC के दफ्तर पहुंच गईं.IPAC ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए काम करती है. ED की रेड के दौरान ममता बनर्जी IPAC के दफ्तर से फाइल लेकर बाहर आ गईं. उन्होंने कहा, 'क्या ED और गृहमंत्री का काम पार्टी की हार्ड डिस्क और मतदाताओं की सूची जब्त करना है? यह सब हमें करने के लिए जानबूझकर किया जा रहा है. यह सब गृहमंत्री के इशारे पर हो रहा है.'ममता ने कहा, 'ED मेरी पार्टी के सभी दस्तावेज उठाकर ले जा रही है. अगर मैं भाजपा के पार्टी कार्यालय पर छापा डालूं तो क्या होगा? वह पश्चिम बंगाल में SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं. चुनाव के नाम पर वह मेरी पार्टी से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं.'ममता बनर्जी पर बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है. उन्होंने ममता पर केंद्रीय एजेंसी के कामों में रुकावट डालने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी संविधान का उल्लंघन कर रही हैं. वह केंद्रीय एजेंसियों के कामों में दखल दे रही हैं. CM ममता के घर छापा पड़ा तो 100 करोड़ रुपए मिलेंगे.'

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • ED की Raid के बाद भड़कीं Mamata Banerjee का ऐलान, पूरे बंगाल में आज TMC का प्रदर्शन !

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.