Flood News: सैलाब vS सिस्टम... विस्थापन, विनाश, मातम | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 11 Jul 2024 11:22 PM (IST)

यूपी में मानसून का प्रकोप जारी है. भारी बारिश की वजह से नदियों को जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रेस्क्यू टीम लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही है और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है. इस आपदा के बीच गोंडा के लिए अच्छी खबर हैं.
भारी बारिश के कारण गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, लेकिन अब नदी का जलस्तर धीरे कम हो रहा है. तरबगंज और कर्नलगंज तहसील के लगभग 15 गांव की लगभग एक हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है. लोगों के आने-जाने के लिए 55 नाव की व्यवस्था कर दी गई है और जो बाढ़ से प्रभावित है उनका राशन किट वितरित किया गया है.