छिपकली निकलने के बाद भी बच्चों को खिलाया मिड-डे मील का खाना, मची अफरातफरी | First Century
ABP News Bureau | 11 Nov 2022 09:19 AM (IST)

भागलपुर के नवगछिया में मिड डे मील खाने से सैंकड़ों बच्चे बीमार हो गए. घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिली तो बच्चों के परिवार स्कूल पहुंचने लगे. परिवार वालों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बीमार बच्चों को नवगछिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.