✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

NEET Paper Leak मामले में महाराष्ट्र से हुई पहली गिरफ्तारी

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  24 Jun 2024 01:43 PM (IST)
ABP News

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में गुजरात, बिहार के बाद महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है. यहां के लातूर में महाराष्ट्र ATS की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने लातूर के तीन शिक्षकों समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की है. महाराष्ट्र ATS की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई है, जिसमें ATS ने उन दो शिक्षकों को भी आरोपी बनाया है, जिनसे रविवार को पूछताछ की गई थी. पुलिस ने यह FIR IPC की धारा 420 और 120 (B) और द पब्लिक एक्जामिनेशन (प्रिवेंशन और अन फेयर मीन्स) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की. पेपर लीक मामले में बिहार में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं कई प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने और स्थगित करने को लेकर आलोचना झेल रही एनटीए ने रविवार को परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई स्टूडेंट्स पर एक्शन लिया. एनटीए ने देशभर से 63 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से बाहर कर दिया है. बिहार के 17 अभ्यर्थियों को तो गुजरात के गोधरा के केंद्रों में परीक्षा देने वाले 30 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया है. विवाद शुरू होने के बाद से अब तक कुल 110 छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई की गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • NEET Paper Leak मामले में महाराष्ट्र से हुई पहली गिरफ्तारी

TRENDING VIDEOS

चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत3 Minutes ago

रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव?26 Minutes ago

Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां29 Minutes ago

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन3 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.