UP News: गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड और चोरों के बीच हुई गोलीबारी, 1 चोर की मौत
ABP News Bureau | 09 Aug 2023 09:52 AM (IST)

गाजियाबाद में थाना विजय नगर के प्रताप विहार क्षेत्र में चोरों और गार्ड के बीच जमकर फायरिंग हुई. इस घटना में गार्ड की गोली लगने से एक चोर की मौत हो गई, जबकि बाकी चोर फरार हो गए.