Mumbai के चेंबूर में लगी आग, इमारत में नीचे थी दुकान, ऊपर रहता था परिवार | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Oct 2024 10:22 AM (IST)

मुंबई के चेंबूर इलाके में भीषण आग की सूचना मिली है. चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी में बनी एक दुरान में आग लग गई और फैलती चली गई. इस हादसे में सात लोगों की जलकर मौत हो गई है. आसपास के लोगों का कहना है कि बिल्डिंग में कुल 9 सदस्यों का परिवार रहता था. पुलिस ने अभी तक सात लोगों की बॉडी रिकवर की है.
मुंबई पुलिस और दमकल विभाग को आग की सूचना रविवार, 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मिली. बताया गया कि आग एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में बनी दुकान में लगी और फैलती चली गई. एक मंज़िल इमारत के नीचे दुकान बनी थी और ऊपर परिवार रहता था.