Mulayam Singh Yadav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए 'धरतीपुत्र', 'जननेता' को विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
ABP News Bureau | 11 Oct 2022 06:23 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक आज पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी. नेता जी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई के मेला ग्राउंड पर हुआ. इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शन के लिए सैफई के मेला ग्राउंड में रखा गया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योग गुरु रामदेव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके अंतिम दर्शन किए.