Jamia Milia University में दिवाली उत्सव को लेकर दो गुटों में भयंकर झड़प | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Oct 2024 09:15 AM (IST)
दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। ABVP ने आरोप लगाया कि एक गुट ने दीए जलाने का विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई, जिसमें एक गुट ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना ने परिसर में खलबली मचा दी, और छात्र अपने-अपने गुटों के समर्थन में उतर आए। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखी है।