मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
ABP News Bureau | 14 Jan 2022 12:39 PM (IST)

एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में आज सुबह उनका निधन हुआ. शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांसें लीं. कमाल खान के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कमाल खान की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार के तौर पर थी.