Dharmpath से है Ayodhya का एंट्री प्वाइंट, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी सुरक्षा चाकचौबंद
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Jan 2024 08:33 AM (IST)

देश के लिए आज की सुबह खास है. हर रामभक्त के लिए खास है, क्योंकि आज वो पहली सुबह है, जब रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. आज वो पहली सुबह है, जब रामभक्त मंदिर में जाकर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर सकेंगे. रामलला के दर्शन के लिए इस वक्त मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी है.