Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, घेराबंदी कर तलाशे जा रहे दहशतगर्द |
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 29 Sep 2024 03:29 PM (IST)
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. इससे पहले शनिवार (29 सितंबर 2024) शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए और दो अधिकारी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन और वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.