Elvish Yadav FIR : सांप के जहर की सप्लाई करते थे एल्विश यादव, जानिए छापे में क्या मिला ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 03 Nov 2023 12:51 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. एल्विश के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है. बिग बॉस ओटीटी के विनर पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने समेत कईं गंभीर आरोप लगे हैं. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डालकर कोबरा सांप और सांपो का ज़हर बरामद किया है. इस पार्टी में पांच लोग भी अरेस्ट किए गए हैं.