Twitter Blue Tick: Elon Musk के रडार पर दुनिया का हर मुल्क !
ABP News Bureau | 06 Nov 2022 10:36 AM (IST)
टेस्ला के CEO और Twitter के नए मालिक एलन मस्क के 8 डॉलर वाले प्लान की शुरुआत हो चुकी है. एपल ने अपने ग्राहकों को ट्विटर के नए फैसले की जानकारी देनी शुरु कर दी है. अब एपल के एप स्टोर पर ट्विटर एप डाउनलोड करते समय लिखा हुआ आ रहा है कि ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए आपको सात दशमलव नौ नौ डॉलर प्रति महीने देने होंगे.