Elections 2024: बीच चुनाव विपक्ष का 'डबल राशन' वाला ऑफर! | Mallikarjun Kharge
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 15 May 2024 11:05 PM (IST)

ABP News: लखनऊ में इंडिया के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे बोले 'कांग्रेस -UPA सरकार ही खाद्य सुरक्षा कानून लाई थी, आज मोदी जी उसी ग़रीबों के राशन पर अपनी तस्वीर चिपकाकर ये जता रहें हैं कि ये उन्होंने दिया है. बल्कि गरीबों का मुफ्त अनाज उनका कानूनी हक है, जो डॉ. मनमोहन सिंह और श्रीमती सोनिया गांधी की हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया था..' खड़गे ने आगे कहा 'अरे आप 5 किलो की बात कर रहे हैं यदि गठबंधन की सरकार आयेगी तो हम 10 किलो राशन देंगे...'